News Room Post

PNB Scam Case: भगोड़ा नीरव मोदी को लाया जाएगा भारत, लंदन कोर्ट ने दी मंजूरी, मोदी सरकार को मिली कूटनीतिक जीत

PNB Scam Case: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi ) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल लंदन कोर्ट ने आज नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर फैसला सुनाया है। जिसके बाद अब भगोड़े नीरव मोदी को अब भारत आना होगा। इसके लिए लंदन की अदालत ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है।

नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल लंदन कोर्ट ने आज नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर फैसला सुनाया है। जिसके बाद अब भगोड़े नीरव मोदी को अब भारत आना होगा। इसके लिए लंदन की अदालत ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। नीरव मोदी पर पीएनबी से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

वहीं मामले की सुनवाई शुरू करते हुए कोर्ट ने कहा कि मैंने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत सभी साक्ष्यों को स्वीकार कर लिया है। मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि इस बात के सबूत हैं कि नीरव मोदी को दोषी ठहराया जा सकता है। जज सैमुअल गोजी ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि नीरव मोदी को भारत में कई सवालों के जवाब देने हैं। जज ने यह भी कहा कि नीरव मोदी की ओर से दिए कई आपस में मेल नहीं खाते हैं। साथ ही यह भी कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अगर उन्हें प्रत्यर्पित किया गया तो उनके साथ न्याय नहीं होगा।

जज ने कहा कि नीरव मोदी को आर्थर रोड जेल में पर्याप्त इलाज और मेंटल हेल्थ केयर की सुविधा दी जाएगी और वहां उसके द्वारा आत्महत्या का कोई जोखिम नहीं है।

Exit mobile version