News Room Post

Pakistan: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर हमला, प्रधानमंत्री पर फूटा गुस्सा, पूछा क्या यह है नया पाकिस्तान?

नई दिल्ली। इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की जान का दुश्मन कौन है? आखिर पाकिस्तान में कौन लेना चाहता है रेहम खान की जान ? रेहम खान पर किसने की फायरिंग? इन सवालों को लेकर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान निशाने पर हैं। ये पूरा मामला रेहम खान पर जानलेवा हमले के बाद शुरू हुआ है। इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर 2 जनवरी की रात जानलेवा हमला हुआ है। रेहम खान पर ये हमला, उस समय हुआ, जब वो अपने भतीजे की शादी से लौट रही थीं। हमलावरों ने रेहम की कार पर फायरिंग की गई। इस हमले में रेहम बच गईं। रेहम खान ने खुद ट्वीट करके हमले की जानकारी दी है। रेहम खान ने बताया कि, जब वो भतीजे की शादी से लौट रही थीं, तब उनकी कार पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद, दो मोटरबाइक सवार लोगों बंदूक की नोक पर, उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में रेहम को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अपने उपर हुए जानलेवा हमले के बाद रेहम खान अपने पूर्व पति इमरान खान को लेकर बेहद गुस्से में हैं। रेहम खान ने पाकिस्तान को कायरों और लुटेरों का देश बताते हुए, सवाल किया है कि क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है? रेहम ने इमरान पर हमला करते कहा कि चाहे उन पर किसी भी तरह का हमला किया जाए, लेकिन वो पाकिस्तान में ही जीना मरना चाहती हैं। वो पाकिस्तान के लिए गोली खाने को भी तैयार हैं।

इमरान खान हमेशा अपनी पूर्व पत्नी रेहम खान के निशाने पर रहते हैं। रेहम खान की गिनती इमरान खान के बड़े आलोचकों में होती है। इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर अपने पूर्व पति इमरान खान को घेर चुकी हैं। रेहम ने इमरान पर कट्टरपंथी ताकतों के आगे सरेंडर का आरोप लगा चुकी हैं। रेहम ने ये भी आरोप लगाया है कि इमरान खान ने इस्लाम का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए किया है। पाकिस्तान में महिलाओं के कपड़े को लेकर इमरान खान के विवादित बयान के बाद रेहम खान ने उन्हें ढोंगी बताया था।

तलाक को लेकर भी रेहम, इमरान की आलोचना कर चुकी हैं। रेहम ने कहा है कि इमरान खान खुद तलाक की आलोचना करते हैं, जबकि वो खुद दो बार तलाक ले चुके हैं। इमरान खान ने दूसरी शादी 2014 में रेहम खान की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। 2018 में इमरान खान ने तीसरी शादी की बुशरा मानिका से की है।

Exit mobile version