News Room Post

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भारतीय मूल के वकील का निधन

मुंबई। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद के वकील का निधन हो गया है। हाफिज सईद के वकील अब्दुल्ला खान डोगर ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें कि अब्दुल्ला खान का परिवार बंटवारे के बाद भारत से पाकिस्तान चला गया था।

डोगर कई वर्षों तक जमात-उद-दावा के प्रमुख के वकील रहे और 2008 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी अदालतों में उन्होंने सईद के मामले की पैरवी की थी। वह आतंक वित्तपोषण मामलों में भी सईद के प्रमुख वकील थे। इस मामले में सईद को 11 साल की सजा सुनाई गई थी।

डोगर ने पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के तख्तापलट को 1999 में उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। इसके अलाव पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ उनकी पत्नी कुलसुम नवाज का केस भी लड़ा था।

सूत्रों की माने तो बंटवारे के बाद डोगर का परिवार भारत के उत्तर प्रदेश के रामपुर से पाकिस्तान चला गया था। वह लाहौर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मामून राशिद शेख के ससुर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

Exit mobile version