नई दिल्ली। रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन भारत की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। कई बार भारत से मदद की गुहार लगा चुका यूक्रेन अब भारत के खिलाफ ही बयानबाजी पर उतर आया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि वह रूस से सस्ता तेल इसलिए खरीद पा रहे हैं क्योंकि हम भुगत रहे हैं। उन्होंने भारत की ओर से रूस से तेल खरीदने को नैतिक रूप से गलत करार दिया। दिमित्री ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ‘भारत के पास रूस से सस्ता तेल खरीदने का अवसर इसलिए आया क्योंकि यूक्रेन के लोग रूस के हमलों का शिकार हो रहे हैं और हर दिन मर रहे हैं।’
Ukraine : भारत सस्ता तेल खरीद पा रहा है और इसकी सजा हम भुगत रहे हैं, यूक्रेन ने क्यों कही ये बात?
Ukraine : एस. जयशंकर ने फरवरी से नवंबर तक के डेटा पर बात करते हुए यह टिप्पणी की थी। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, 'यह ठीक नहीं है कि यूरोपियन यूनियन पर टिप्पणी करके अपना बचाव किया जाए और कहा जाए कि वे भी तो यही कर रहे हैं।'
