News Room Post

Indian Citizen Murdered During Robbery In America : अमेरिका के टेक्सास में डकैती के दौरान भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास स्थित एक दुकान में डकैती के दौरान बदमाशों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 21 जून को डलास के प्लीजेंट ग्रोव में एक दुकान पर हुई। मृतक दसारी गोपीकृष्ण (32) आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का रहने वाला था। डकैतों द्वारा गोली मारने के बाद घायल गोपीकृष्ण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई थी। गोपीकृष्ण आठ महीने पहले ही अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को लेकर अमेरिका गया था।

गोपीकृष्ण अमेरिका में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था और अर्कांसस में एक सुपरमार्केट में नौकरी करता था। भारतीय विदेश मंत्रालय मृतक गोपीकृष्ण के परिवार के संपर्क में है और उसके पार्थिव शव को जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत के महावाणिज्य दूत डी.सी. मंजूनाथ ने गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम डलास में हुई गोलीबार की घटना में भारतीय नागरिक की मौत के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। मंजूनाथ ने बताया कि यह घटना अर्कांसस में हुई गोलीबारी से संबंधित नहीं है, जैसा कि इस घटना के संबंध में पहले दावा किया जा रहा था।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Deeply saddened to learn that a young Dasari Gopikrishna from Bapatla has succumbed to injuries sustained in a shooting incident in Texas, USA. I offer my heartfelt condolences to his family and assure them that the GoAP will extend every possible support to help bring him home.…</p>&mdash; N Chandrababu Naidu (@ncbn) <a href=”https://twitter.com/ncbn/status/1804825473949544494?ref_src=twsrc%5Etfw”>June 23, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

टेक्सास में भारतीय संगठनों के सहयोग से वाणिज्य दूतावास पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद गोपीकृष्ण के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हरसंभव सहायता कर रहा है। दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गोपीकृष्ण की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आंध्र प्रदेश सरकार गोपीकृष्ण के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेगी।

Exit mobile version