News Room Post

Chinese President: नजरबंद हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग? सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

नई दिल्ली। यूं तो खबरों की दुनिया में बेशुमार खबरें गोता लगाने में मशगूल रहती हैं। लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जो कभी तहलका तो कभी सनसनी तो कभी हड़कंप मचा दिया करती हैं। आज एक ऐसी ही खबर ने एकाएक सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। दरअसल, खबर थी कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें सेना अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के साथ ही राष्ट्रपति पद से भी बर्खास्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं, यह भी खबर थी कि अब पूरे चीन पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपना कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद तो समझिए कि खबरों की दुनिया में बवाल ही मच गया।

अब अगर पत्रकारिय चश्मे से देखें तो खबर भी बड़ी थी तो ऐसे में लोगों ने प्रतिक्रियाओं की बयार बहानी शुरू कर दी। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर इस खबर की विश्वनीयता कितनी थी तो जवाब बिल्कुल स्पष्ट है कि बिल्कुल भी नहीं थी, क्योंकि यह खबर ही झूठी थी, जिसे महज सोशल मीडिया पर खमखां में लोगों का समय जाया करने के लिए एक अफवाह के रूप में फैलाई गई थी। बहरहाल, ज्यादा समय जाया नहीं हुआ और यह पता लग गया कि इस खबर में बिल्कुल भी जान नहीं है। यह पूरी तरह से झूठी है। लेकिन, मसला जो भी हो, लेकिन इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर लोगों को प्रतिक्रियाओं का सैलाब बहाने पर मजबूर कर दिया। आइए, अब हम आपको इन्हीं में से कुछ प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यहां देखें प्रतिक्रियाएं

ध्यान रहे कि अभी हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसमें दोनों ही राष्ट्रध्यक्षों के बीच मुख्तलिफ मुद्दों पर विस्तृत रूप से वार्ता हुई थी। बहरहाल, अब आपका बतौर पाठक इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version