News Room Post

Khalistan Supporters In London: लंदन में खालिस्तानी तत्वों ने की विदेश मंत्री जयशंकर से बदसलूकी की कोशिश, भारत का ध्वज फाड़ा और पुलिस देखती रही

Khalistan Supporters In London: विदेश मंत्री एस. जयशंकर लंदन के चैथम हाउस में एक परिचर्चा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर खालिस्तानी तत्व वहां पहुंच गए। चैथम हाउस के बाहर खालिस्तानी भीड़ लगाकर खड़े हो गए और जोर-जोर से भारत विरोधी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लंदन की पुलिस ने उनको हटाने की कोई कोशिश नहीं की। लंदन की पुलिस का ये रवैया देख खालिस्तानी तत्वों का हौसला बढ़ा। जिसके बाद उन्होंने और हंगामा किया।

लंदन। ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में तमाम भारत विरोधी खालिस्तानी कट्टरपंथी बसे हुए हैं। इनमें से ब्रिटेन और कनाडा की सरकारें इन खालिस्तानियों पर कार्रवाई में भी ढुलमुल रवैया अपनाती हैं। इससे भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसका नजारा बुधवार को लंदन में उस वक्त दिखा, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर की गाड़ी को खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने रोकने और उनसे बदसलूकी की कोशिश की। इन उपद्रवी खालिस्तानियों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी फाड़ दिया, लेकिन लंदन की पुलिस ने इन खालिस्तानी तत्वों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने से रोका तक नहीं।

दरअसल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर लंदन के चैथम हाउस में एक परिचर्चा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर खालिस्तानी तत्व वहां पहुंच गए। चैथम हाउस के बाहर खालिस्तानी भीड़ लगाकर खड़े हो गए और जोर-जोर से भारत विरोधी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लंदन की पुलिस ने उनको हटाने की कोई कोशिश नहीं की। लंदन की पुलिस का ये रवैया देख खालिस्तानी तत्वों का हौसला बढ़ा। जब विदेश मंत्री जयशंकर चैथम हाउस से बाहर आए और गाड़ी में बैठने लगे, तो कुछ खालिस्तानी उनकी गाड़ी के सामने आ गए और जयशंकर को रोकने की कोशिश की। इस पर लंदन पुलिस ने इन खालिस्तानी तत्वों को हटाया, लेकिन इसके बाद वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ दिया गया।

ब्रिटेन में पहले भी खालिस्तानी खूब उत्पात मचा चुके हैं। यहां तक कि एक बार खालिस्तानियों ने इकट्ठा होकर लंदन में भारत के उच्चायोग पर धावा बोल दिया था। उस वक्त खालिस्तानी तत्वों ने भारत के उच्चायोग से झंडा उतार भी लिया था, लेकिन दूतावास स्टाफ ने बहादुरी दिखाते हुए उनसे झंडा वापस ले लिया था। उस मौके पर भी लंदन पुलिस चुपचाप खड़े होकर ये सबकुछ देखती रही थी। भारत ने बार-बार ब्रिटेन और कनाडा से कहा है कि वे खालिस्तानी तत्वों की नकेल कसें, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।

Exit mobile version