News Room Post

Malala Yousafzai: नोबेल पुरस्कार विजेता रही मलाला यूसुफजई ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अपनी शादी की जानकारी दी है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है “आज का दिन मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने बर्मिंघम में अपने परिवारों के साथ घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया। कृपया हमें अपनी शुभकामनाएं दें। हम एक साथ जीवन बिताने के लिए उत्साहित हैं।

बता दें कि 24 वर्षीय मलाला यूसुफजई लड़कियों की शिक्षा के लिए कई तरह की काम कर चुकीं हैं। मलाला एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं, जो इतिहास की सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं। साल 2012 में ही उन्हें तब वैश्विक पहचान मिली जब लड़कियों के लिए शिक्षा के मूल अधिकार की वकालत करने पर उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में तालिबान द्वारा उन्हें सिर में गोली मार दी गई थी। वह महज 16 साल की थीं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय में शिक्षा में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर भाषण दिया था।

मलाला यूसुफजई को इस साल की शुरुआत में एक बार फिर तालिबान ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसमे खास बात यह है कि धमकी उसी आतंकी ने दी थी, जिसने 9 साल पहले मलाला को गोली मारी थी। तब तालिबानी आतंकी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘इस बार गलती नहीं होगी।’ हालांकि इसके बाद ट्विटर ने आतंकी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था।

Exit mobile version