News Room Post

Nicosia Council Member Touches PM Narendra Modi’s Feet : साइप्रस में निकोसिया परिषद की सदस्य ने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर जताया सम्मान

Nicosia Council Member Touches PM Narendra Modi's Feet : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिशेला काइथरेओटी म्हाल्पा के सिर पर हाथ रखकर उनको आशीर्वाद दिया और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से इस कदर प्रभाावित होने के लिए उनकी सराहना की। निकोसिया परिषद की सदस्य के द्वारा मोदी के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

pm narendra modi

नई दिल्ली। देश हो या विदेश हर जगह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तानियों समेत बड़ी संख्या में विदेशी फैंस भी हैं। मोदी जहां भी जाते हैं वहां उनको स्पेशल ऑनर दिया जाता है। यहां तक कि दूसरे देशों में आधिकारिक पदों पर आसीन लोग भी मोदी के प्रति अपना व्यक्तिगत सम्मान जताने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ आज साइप्रस में हुआ। यहां पीएम मोदी जब निकोसिया के एतिहासिक केंद्र में परिषद के सदस्यों से मिल रहे थे तभी निकोसिया परिषद की महिला सदस्य मिशेला काइथरेओटी म्हाल्पा ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान के तौर पर उनके पैर छुए। मोदी ने भी मिशेला के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से इस कदर प्रभाावित होने के लिए उनकी सराहना की।

Michaela Kythreoti Mhlapa, Member of Council of #Nicosia, while welcoming PM #NarendraModi at the historic Centre of Nicosia, touched #PMModi's feet as a mark of respect.

The PM appreciated her for being familiar with the Indian culture.#Cyprus #PMModiInCyprus pic.twitter.com/BogeQrSIUv
— The Times Of India (@timesofindia) June 16, 2025

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मोदी के सम्मान में विदेशी धरती पर किसी विदेशी ने उनके पैर छुए हों। इससे पहले मई 2023 में जब पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर गए थे तब वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया था।  प्रधानमंत्री जेम्स मारापे भारतीय पीएम की अगवानी करने खुद राजधानी पोर्ट मोरेस्बी के एयरपोर्ट पहुंचे थे। जैसे ही मोदी अपने विमान से नीचे उतरे जेम्स मारापे ने पहले उनसे हाथ मिलाया और उसके बाद झुककर उनके पैर छुए थे। मोदी ने हालांकि उनको रोकने की कोशिश की थी मगर वो पैर छुए बिना नहीं माने।

As a mark of respect, the PM of Papua New Guinea touches the feet of PM Modi! pic.twitter.com/fltahwD1m7
— BJP (@BJP4India) May 21, 2023

इसके बाद मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई और उनको गले गला लिया था। इतना ही नहीं पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने मोदी के सम्मान में अपने देश की पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया था। दरअसल उनके यहां सूर्यास्त होने के बाद किसी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं होता, लेकिन मोदी का राजकीय सम्मान किया गया था, वो भी सूर्यास्त के बाद। विभिन्न वैश्विक मंचों पर यह ना सिर्फ मोदी का सम्मान है कि बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है।

Exit mobile version