News Room Post

Grand Welcome Of Modi In USA: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से होटल तक भारतीय समुदाय की भीड़ जुटी, देखिए Video

modi in usa

न्यूयॉर्क। पीएम मोदी अपने 4 दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। वो आज वॉशिंगटन जाएंगे, लेकिन अमेरिका में उनका पहला पड़ाव न्यूयॉर्क रहा। मोदी का विमान न्यूयॉर्क में उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। मोदी इसके बाद अपने होटल पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक मोदी के स्वागत के लिए बड़ी तादाद में भारतीय मौजूद थे। मोदी-मोदी के नारों की गूंज थी। मोदी ने भी भारतीय समुदाय को निराश नहीं किया। वो सभी से खुलकर मिले। मोदी के अमेरिका दौरे से वहां मौजूद भारतीय कितना उत्साहित हैं, ये इसी से पता चलता है कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने न्यूयॉर्क की हडसन नदी के ऊपर एक विमान में लगा 250 फिट लंबा बैनर उड़ाकर उनका स्वागत किया।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के न्यूयॉर्क पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर लॉते न्यूयॉर्क पैलेस होटल तक भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़ी तादाद में मोदी का स्वागत किया। मोदी ने भी अपने स्वागत में आए और मोदी-मोदी के नारे लगाते लोगों से मिलने में कोई गुरेज नहीं किया। वो उनके परिवार के सदस्य की भांति मिले। मोदी से मुलाकात करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में हर वर्ग के लोग थे। नीचे दिए गए वीडियो में देखिए मोदी का किस तरह भारतीय समुदाय ने स्वागत किया और पीएम किस तरह अपनों जैसे उनसे मिले।

Exit mobile version