News Room Post

Corona: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच न्‍यूजीलैंड ने भारतीयों के आने पर लगाई रोक

Corona: भारत में कोरोना (Corona Case in India) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में रोज कोरोना के बढ़ते मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसे में पडोसी देशों के लिए भी ये चिंता का विषय है। बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड (New zealand) ने बड़ा फैसला लिया है।

Airport Corona

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Corona Case in India) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में रोज कोरोना के बढ़ते मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1,26,789 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 685 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। ऐसे में पडोसी देशों के लिए भी ये चिंता का विषय है। बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने भारत से आ रहे लोगों की एंट्री पर अस्थायी रूप रोक लगा दी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न ने 11 से 28 अप्रैल तक भारत से आने वाले सभी यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इसके अलावा अडर्न ने अपने देश के नागरिकों के भी भारत से वापस आने पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।

दरअसल, न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 23 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 17 भारत से आए थे। इसकी के बाद ये फैसला लिया गया है। ये प्रतिबंध रविवार (11 अप्रैल) से शुरू होकर 28 अप्रैल तक लागू रहेगा। देश में कोरोना वायरस के अब तक 2,531 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस ममाले पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा का कहना है कि सरकार अन्य कोविड-19 हॉट स्पॉट देशों से आए लोगों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ये एक स्थायी व्यवस्था नहीं है, बल्कि एक अस्थायी उपाय है। जिससे कोरोना के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version