News Room Post

Afghanistan: ‘बंदूक की नोंक’ पर पत्रकारों से तालिबानी करवा रहे खुद की तारीफ, वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। तालिबान (Taliban) ने बंदूक के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। इसके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। तालिबान लगातार दुनियाभर में इस बात का ढोल पीट रहा है कि वो पहले से बदल गया है। इतना ही नहीं तालिबानियों ने कब्जे के बाद प्रेस कर स्वतंत्रता की बात कही, लेकिन तालिबान की कथनी और करनी में फर्क साफ देखने को मिला है। तालिबान का ‘क्रूर चेहरा’ एक बार फिर सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  ‘बंदूक की नोंक’ पर एक न्यूज एकंर से जबरन तालिबान की तारीफ करवा रहे है।

वीडियो में पत्रकार के पीछे स्टूडियो में हथियारबंद लोग खड़े नजर आ रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तालिबान के स्वतंत्र प्रेस के वादे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दें कि तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। इससे साफ हो जाता है कि आतंकी संगठन तालिबान के राज में अब पत्रकारों को कड़े सवाल पूछने की आजादी नहीं मिल सकती है। बता दें कि अफगानिस्तान में कब्जे कर चुके तालिबान ने महिला न्यूज एंकरों को बैन कर चुका है। हालांकि, न्यूजरूम पोस्ट इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 यहां देखिए वीडियो-

 

 

Exit mobile version