News Room Post

Nobel Prize 2020 : फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

Roger Penrose, Reinhard Genzel and Andrea Ghez

नई दिल्ली। मंगलवार को भौतिकी (Physics) में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया। भौतिकी में संयुक्त रूप से रोजर पेनरोज ( Roger Penrose), रेनहार्ड जेनजेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया घेज (Andrea Ghez) यानी इन तीन लोगों को फिजिक्स में की गई रिसर्च के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं इससे पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल विजेता का ऐलान किया गया था। यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा।

रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया घेज को इस साल का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से इसलिए सम्मानित किया गया है, क्योंकि इन दोनों वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट को खोज निकाला।रोजर पेनरोज को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार इस लिए दिया जा रहा है, क्योंकि इन्होंने बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है।

बता दें कि नोबेल विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो  चिकित्सा के अलावा शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।

Exit mobile version