News Room Post

दुनियाभर में कोरोना से एक लाख 83 हजार की मौत, वैश्विक आंकड़ा 26 लाख के पार

वाशिंगटन। कोरोनावायरस महामारी से ग्रसित लोगों का वैश्विक आंकड़ा एक लाख 83 हजार से अधिक मौत हो गई है। इसी के साथ कोरोनावायरस महामारी से ग्रस्त लोगों का आंकड़ा 26 लाख के पार हो गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा कर कहा कि दुनिया भर में गुरुवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 1,83,336 मौतों के साथ 26,27,630 थी। अमेरिका 46,688 मौतों सहित कुल 8,41,556 मामलों के साथ कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है।

इसके बाद संक्रमण से ग्रसित सबसे अधिक मामलों वाले देशों में 2,08,389 के साथ स्पेन, 1,87,327 के साथ इटली का स्थान है। इसके बाद 1,50,648 और 1,34,638 मामलों के साथ क्रमश: फ्रांस और जर्मनी इस सूची में शामिल हैं।

वैश्विक सबसे अधिक मौतों के मामलों में 25,085 मृत्यु के साथ इटली दूसरे, 21,717 मृत्यु के साथ स्पेन तीसरे, 21,340 के साथ फ्रांस चौथे और 18,100 मौतों के साथ ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।

Exit mobile version