News Room Post

पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने दिया एक और झटका, पाक सेना के करीबी इस तालिबानी आंतकी को किया ग्लोबल टेररिस्ट घोषित

Pakistan United nation

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकवाद को किस तरह से पनाह दिया जाता है, ये पूरी दुनिया जान चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान समय-समय पर फजीहत होता रहता है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान स्थित आतंकी नूर वली महसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है।

गौरलतब है कि आतंकी नूर वली महसूद पाक सेना का करीबी भी माना जाता है। महसूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का सरगना है। वहीं नूर वली मेहसूद को फजलउल्लाह के मारे जाने के बाद तालिबान का सरगना घोषित किया गया था। जून 2018 में तालिबान का सरगना फजलउल्लाह अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। बताया जाता है कि नूर पाकिस्तानी फौज का करीबी है।

नूर वली महसूद को लेकर जानकारी सामने आई है कि वो पाकिस्तान के कबायली इलाके में रहता है और वहीं से अफगानिस्तान सहित कई देशों में आतंकी हमले को अंजाम देता है। माना जाता है कि मेहसूद के रिश्ते अल-कायदा और आईएसआईएस से भी हैं।

अमेरिका पहले ही अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों के लिए नूर वली को जिम्मेदार मानता रहा है। यूएन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित होने के बाद मेहसूद की सभी प्रॉपर्टीज सीज कर दी जाएंगी। फिर चाहे वे किसी भी देश में हों। इसके अलावा उस पर ट्रैवल बैन लगाए जाएंगे। हथियारों की खरीद फरोख्त पर भी रोक लगाई जाएगी।

यूएन की प्रतिबंध लगाने वाली कमेटी के मुताबिक, नूर आतंकी हमलों के लिए फाईनेंस, प्लानिंग और इससे जुड़े कामों को अंजाम देता रहा है। उसने अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन को फिर मजबूत करने की साजिश भी रची। नूर के इशारों पर अफगानिस्तान में हमले होते हैं। तालिबान के दो धड़े हैं। एक अफगानिस्तान से ऑपरेट करता है। दूसरा पाकिस्तान से। अमेरिका और तालिबान के बीच जो समझौता हुआ उसमें पाकिस्तान वाला गुट शामिल नहीं है।

Exit mobile version