News Room Post

Hazi Mohammad : 60 वें बच्चे के पिता बने पाकिस्तान के हाजी जान मोहम्मद, बेगम बोली, “अभी और बच्चे चाहिए..

पाकिस्तान। एक तरफ भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सियासी हंगामा काटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक ऐसा व्यक्ति भी है जिसके 60 बच्चे हो चुके हैं। सुनने में थोड़ा अजीब बेशक लगता है लेकिन पड़ोसी देश पकिस्तान के एक शख्स के घर में 60वें बच्चे ने जन्म लिया है। आज के समय में महंगाई इतना ज्यादा बढ़ गई है कि ज्यादा बच्चों के होने पर उनकी अच्छे से परवरिस कर पाना बेहद मुश्किल होता है। तो वहीं यह शख्स इतने बच्चों का पिता बन सुर्खियां बटोर रहा है।

आपको बता दें कि हाजी मोहम्मद खान नाम का यह व्यक्ति पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा का निवासी है। बीबीसी के रिपोर्ट के मुताबिक हाजी जान ने दावा किया है कि रविवार को उनके यहां 60वें बच्चे ने जन्म लिया है। जिनमें से उनके पांच बच्चे अल्लाह को प्यारे हो गए हैं जबकि 55 ज़िंदा और स्वस्थ हैं। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी की वो अभी भी रुकना नहीं चाहते बल्कि और भी बच्चों को पैदा करना चाहते हैं।

इस पूरी खबर में जो सबसे चौंकाने वाली बात है वो ये है कि उन्होंने कहा कि न केवल उनकी इच्छा अधिक बच्चे पैदा करने की है, बल्कि उनकी पत्नियां भी यही चाहती हैं और उनके घर में बेटों के बजाय बेटियां अधिक संख्या में हैं। उनका तो यह भी कहना है कि वो बच्चों का पालन पोषण अच्छे से करते हैं। बता दें कि वो क्वेटा शहर के ईस्टर्न बाईपास के पास रहते हैं और एक डॉक्टर हैं और उसी इलाके में उनका क्लीनिक भी है। गौरतलब है कि ज्यादा बच्चों के पिता के रूप में जाने जाने वाले ये पहले शख्स नहीं हैं। बल्कि इससे पहले भी अब्दुल मजीद मेंगल नाम के एक शख्स ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। जो 54 बच्चों के पिता थे। अब्दुल मजीद मेंगल ने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में छह शादियां की थी और उन्होंने 54 बच्चे पैदा किए थे। हालांकि, उनकी दो पत्नियां और 12 बच्चे उनके जीवनकाल में ही गुजर गए थे।

Exit mobile version