News Room Post

Nobel Prize 2020 : पॉल मिलग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Paul R. Milgrom and Robert B. Wilson

स्टॉकहोम। साल 2020 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) सोमवार को अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर. मिलग्रोम (Paul R Milgrom) और रॉबर्ट बी. विल्सन (Robert B. Wilson) को ऑक्शन थियोरी में सुधार और ऑक्शन करने के नए आविष्कार के लिए दिया गया। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को इस साल के छठे और अंतिम पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया।

इससे पहले नार्वे की नोबेल समिति ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया। यह संगठन साल 1961 से दुनियाभर में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। यह सुनिश्चित करता है कि खाद्य सुरक्षा के जरिए देशों की आबादी को मूलभूत ताकत दी जा सके।

Exit mobile version