News Room Post

PM Modi in US Parliament: समोसे से लेकर आतंकवाद तक, PM मोदी के इस संबोधन पर बजी जमकर तालियां, जानें खास बातें

PM Modi in US Parliament: उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग दोनों के सिद्धांत पर चलते हैं और दोनों ही देशों पर उनका प्रभाव देखने को मिलता है।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका संसद में इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने हैं जिन्होंने यूएस कांग्रेस को संबोधित किया है। ऐसा दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया है। इस दौरान संसद में मोदी-मोदी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे। इतना ही नहीं संबोधन के बाद अमेरिकी सांसद पीएम मोदी का ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखे। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी का संबोधन ही प्रभावशाली था, जिसमें उन्होंने आतंकवाद से लेकर महिला सशक्तिकरण पर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किन खास बातों का जिक्र किया।

किन बातों का किया जिक्र

1. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमेरिका को महान लोकतांत्रिक देश बताया और कहा कि अमेरिकी संसद को संबोधित करना इनके लिए सम्मान की बात है।

2. यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये युद्ध का समय नहीं है, बातचीत से चीजों को हल किया जा सकता है।

3. पीएम मोदी ने अमेरिका और भारत को बताया एआइ जैसा। उन्होंने कहा कि ए और आई का मतलब है अमेरिका और इंडिया। ये सुनकर अमेरिकी सांसदों मे खूब तालियां बजाई।

4.अपने संबोधन में पीएम मोदी ने समोसे का जिक्र किया और कहा कि अमेरिका में कई भारतीय है, जो इस वक्त सदन में भी बैठे हैं। ऐसे लोगों से समोसा कॉक्स की सुगंध आ रही हैं। पीएम मोदी ने भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को समोसा कॉक्स कहा।

 

5. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग दोनों के सिद्धांत पर चलते हैं और दोनों ही देशों पर उनका प्रभाव देखने को मिलता है। इसकी वजह से दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताया।

6. कोरोना और वैक्सीन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 200 करोड़  वैक्सीन बनाई और इससे 50 करोड़ लोगों को फायदा हुआ। हमारा देश जल्द ही विश्व की तीसरी और सबसे बड़ी  अर्थव्यवस्था बनेगी।

7. आतंकवाद पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, इसी के बाद भारत और अमेरिका मिलकर आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

8. महिलाओं को पीएम मोदी ने देश का भविष्य बताया और कहा कि भारत की राष्ट्रपति आदिवासी समाज की महिला हैं। देश की सेनाओं का नेतृत्व भी दे।

Exit mobile version