News Room Post

Shinzo Abe Attacked: दोस्त शिंजो आबे को लगी गोली तो चिंतित हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए कहा…

Shinzo Abe Attacked: प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने की खबर के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, 'जापान से आ रही खबर को सुनकर व्यथित हूं। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के सच्चे साथी रहे रहे हैं और उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों और जापान के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।'

shinjo abe.....

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक शख्स ने गोली मार दी। बताया जा रहा है घटना उस वक्त घटी जब वो नारा प्रान्त में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद तुरंत बाद ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। कहा ये भी जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था तो वह कोमा में थे। हालांकि उनकी हालत अभी गंभीर है। घटना के बाद से ही कई वीडियोज भी सामने आ रहे है।

बता दें, जापान में बंदूक हिंसा की घटनाएं दुर्लभ हैं। जापान एक ऐसा देश है, जहां हैंडगन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में घटी ये घटना हैरान करने वाली है। शिंजो आबे दो बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो जापान का सबसे युवा पीएम भी रह चुके हैं लेकिन बीमारी के चलते उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के साथ भी शिंजो आबे उनके करीबी रिश्ते बताए जाते हैं। वहीं, अब दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ”मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

पद्म विभूषण से नवाजे जा चुके हैं शिंजो आबे 

बीते साल 2021 में भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी पद्म विभूषण से नवाजा था। उस दौरान शिंजो आबे के साथ ही एसपी बालसुब्रमण्यम, डॉक्टर बेल मोनप्पा हेगड़े, नरेंद्र सिंह कपानी, मौलाना वहीउद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण दिया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने की प्रार्थना

प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने की खबर के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘जापान से आ रही खबर को सुनकर व्यथित हूं। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के सच्चे साथी रहे रहे हैं और उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों और जापान के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ऐसे मौके पर हमें उनकी स्थिति को लेकर अटकलें नहीं लगानी चाहिए। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।’

Exit mobile version