News Room Post

Vladimir Putin Praises Pm Modi: ‘पीएम मोदी बुद्धिमान, उनके नेतृत्व में भारत कर रहा तरक्की’, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने फिर की प्रधानमंत्री की तारीफ

putin and modi

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कई बार पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। एक बार फिर पुतिन ने मोदी की तारीफ की है। रूस में एक कार्यक्रम में व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि मोदी बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है। उन्होंने भारत और रूस के संबंधों की जमकर सराहना भी की। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनके बीच अच्छे राजनीतिक रिश्ते हैं। पुतिन ने आगे कहा कि रूस और भारत दशकों पुरानी दोस्ती और आपसी सहयोग की परंपराओं को भी साझा करते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ये उम्मीद जताई कि वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ जंग में उनका देश और भारत आगे भी सहयोग करते रहेंगे। पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा के बारे में कहा कि भारत और रूस के हित को देखें, तो इस एजेंडे पर काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय सुरक्षा संबंधी नतीजे हासिल करने के लिए रूस और भारत बिना कोई गलती किए आगे बढ़ेंगे। इससे पहले भी पुतिन ने मेक इन इंडिया को शुरू करने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की थी। 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में पुतिन ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम चलाकर सही कदम उठाया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। मोदी अपने मन की बात पुतिन से सीधे कह भी देते हैं और पुतिन उसे सुनते भी हैं। मोदी ने रूस के दौरे के वक्त व्लादिमिर पुतिन से साफ कह दिया था कि ये जमाना युद्ध लड़ने का नहीं है। मोदी और पुतिन के बीच ऐसे रिश्ते हैं कि जब यूक्रेन से भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालना था, तो रूस ने कुछ घंटों के लिए युद्धविराम तक घोषित कर दिया था।

Exit mobile version