News Room Post

Putin : घर की सीढ़ियों से फिसलकर गिरे पुतिन हुए बुरी तरह से घायल, रीढ़ की हड्डी में बताई जा रही चोट

putin slams west main

मॉस्को। एक तरफ रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा हुआ है तो दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीमार होने की ख़बतें सामने आ रही हैं। पुतिन की बीमारी की खबरों के बीच अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में वह सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। वह जब फिसलकर गिरे तब वह पांच सीढ़ी ऊपर थे।। वह पीछे की तरफ गिरे जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चोट आई है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक टेलीग्राम चैनल के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हफ्ते अपने मास्को आवास में गिर गए थे।

रूस के राष्ट्रपति की बीमारी के बारे में सामने आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके गिरने के बाद उनके सुरक्षाकर्मी दौड़कर आए और उन्हें उठाया। बताया तो ये भी जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने के बाद पुतिन ने अनैच्छिक शौच भी कर दिया। वहीं रिपोर्ट में एक चैनल के हवाले से ये भी बताया गया है कि पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं जिसमें उनका पेट और बोवेल पर असर पड़ा है। यूके स्थित एक्सप्रेस ने बताया कि पिछले महीने अपने क्यूबा के समकक्ष मिगुएल डियाज-कैनल के साथ एक बैठक के दौरान पुतिन के हाथ कांपते दिखे थे और बैंगनी हो गए थे। यूके स्थित आउटलेट ने आगे कहा कि रूसी नेता को अपने पैरों को असहज रूप से हिलाते हुए पाए गए थे।

क्या केंसर से जूझ रहे हैं पुतिन?

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने तो ये भी खबरें चल रही हैं कि पुतिन के बारे में ब्रिटेन के पूर्व जासूस ने बताया कि 70 वर्षीय पुतिन बहुत बीमार हैं। रूसी नेता के करीबियों ने ये भी दावा किया था कि “पुतिन ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के बीमार होने की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी उनके कैंसर से पीड़ित होने की खबरें सामने आई थीं। तब 2014 में, राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता ने उन अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों का मजाक उड़ाया था जिनमें दावा किया गया था कि नेता कैंसर से पीड़ित थे और कहा कि पत्रकारों को गलत खबरें दिखाना बंद कर देना चाहिए।

 

Exit mobile version