News Room Post

Queen Elizabeth II funeral: क्वीन एलिजाबेथ का आखिरी सफर हुआ समाप्त, भावुक हुए किंग चार्ल्स

नई दिल्ली। लंबे वक्त तक बीमारी से जूझने के बाद हम सभी को हमेशा के लिए अलविदा कह जाने वाली महारानी एलिजाबेथ अब अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुकी है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग शामिल हुए हैं। उधर, विभिन्न राष्ट्रध्यक्षों ने उन्हें श्रद्धांजलि अरप्ति की है। वहीं, महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ब्रिटेन पहुंची राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और किंग चार्ल्स-3 से मुलाकात की। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कारमें शामिल होने के लिए 500 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

किंग चार्ल्स और अन्य वरिष्ठ ब्रिटिश राजघरानों ने सोमवार को वेस्टमिंस्टर एबी में महारानी एलिजाबेथ-2 के ताबूत को फॉलो किया। दुनिया के नेताओं और सम्राटों के साथ मिलकर महारानी को विदाई दी। महारानी ने अपने 70 साल के शासनकाल के दौरान राष्ट्र को एकजुट किया।

किंग चार्ल्स III और उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट, कमिटल सर्विस के बाद सेंट जॉर्ज चैपल से बाहर आए। उन्होंने सेवा में शामिल अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर किंग चार्ल्स III बेहद भावुक नजर आए।

Exit mobile version