News Room Post

Germany Firing : जर्मनी के हैम्बर्ग में चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत; कई के गंभीर रूप से घायल होने की खबर

बर्लिन। जर्मनी से गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी डीडब्ल्यू न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक हमले में छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने कहा, “अलस्टरडॉर्फ में एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। हम फिलहाल इस हिंसक घटना के कारणों का पता को जांच रहे हैं।”

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गोलीबारी डीलबोगे स्ट्रीट पर जेहोवा में हुई थी। पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि ग्रॉस बोर्सटेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में गोली चलाई गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हम बड़ी संख्या में अपने जवानों और अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर हैं।” डीडब्ल्यू न्यूज ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को अपने घरों में ही रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version