News Room Post

Turkey President Election: तुर्किए में आज फिर राष्ट्रपति चुनाव, रेसेप तैयप अर्दोआं के मुकाबले गांधी कहे जाने वाले कमाल

पिछले दिनों तुर्किए में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया गया था। इस चुनाव में जीतने के लिए प्रत्याशी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट चाहिए, लेकिन अर्दोआं और कमाल को इतने वोट नहीं मिल सके थे। मतदान के नतीजे घोषित होने के बाद पता चला कि अर्दोआं को 49.5 फीसदी और कमाल कलचदरालु को 43.5 फीसदी वोट मिले।

erdogan and kemal

अंकारा। तुर्किए में आज फिर राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 10 साल से राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआं के मुकाबले तुर्किए के गांधी कहे जाने वाले कमाल कलचदरालु हैं। पिछले दिनों तुर्किए में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया गया था। इस चुनाव में जीतने के लिए प्रत्याशी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट चाहिए, लेकिन अर्दोआं और कमाल को इतने वोट नहीं मिल सके थे। मतदान के नतीजे घोषित होने के बाद पता चला कि अर्दोआं को 49.5 फीसदी और कमाल कलचदरालु को 43.5 फीसदी वोट मिले। जिसके बाद दूसरे दौर का मतदान 28 मई को कराने का फैसला किया गया था।

कमाल कलचदरालु को मिले वोटों से पता चलता है कि उन्होंने अर्दोआं के लिए तगड़ी चुनौती खड़ी की है। दोनों के बीच वोटों का अंतर 4 फीसदी रहा। इन दोनों के अलावा तुर्किए में कट्टर राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार सिनान ओआन को 5.2 फीसदी वोट मिले थे। ये वोट अगर कमाल या अर्दोआं के पक्ष में आज ट्रांसफर हुए, तो इन दोनों में से एक की बड़े अंतर से जीत हो सकती है। रेसेप तैयप अर्दोआं ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए भूकंप प्रभावितों को 6.50 लाख नए घर बनाकर देने, महंगाई दर को 44 से 20 फीसदी तक लाने समेत कई वादे किए हैं। वहीं, कमाल ने भूकंप प्रभावितों को मुफ्त घर, महंगाई दर को नीचे लाने, राष्ट्रपति के अधिकार कम करने, विदेशियों को संपत्ति बेचने पर रोक जैसे वादे किए हैं।

अर्दोआं को चुनौती दे रहे तुर्किए के गांधी कहे जाने वाले कमाल किलिकदोराग्लू।

तुर्किए में इस साल भीषण भूकंप आया था। इस भूकंप से हजारों लोगों की जान गई थी। तब तुर्किए को विदेशी मदद से हालात संभालने पड़े थे। इस वजह से लोग अर्दोआं से काफी नाराज भी हुए थे। लोगों की इसी नाराजगी को अपना संबल बनाकर कमाल कलचदरालु ने 2 दशक से सत्ता पर काबिज रेसेप तैयप अर्दोआं को राष्ट्रपति चुनाव में चुनौती दी है।

Exit mobile version