News Room Post

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के बाद अब रूस कर सकता है इस देश पर हमला, बेलारूस के राष्ट्रपति ने खोला राज

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी की बुधवार को यह युद्ध सातंवे दिन में प्रवेश में कर चुका है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आक्रमकता यूक्रेन के खिलाफ दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय यूनियन में सख्त अंदाज में कहा था कि हम अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे। उधर, यूरोपीय यूनियन के सदस्यों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के उक्त ऐलान का अपनी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया था, जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि विश्व बिरादरी के साथ तरफ से उन्हें समर्थन दिया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच ऐसे सवाल उठ रहे है कि क्या रूस अब यूक्रेन के बाद क्या किसी और देश पर हमला कर सकता है क्या रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ा घमासान तीसरे विश्वयुद्ध की ओर जा रहा है।

इसी बीच बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बुधवार को भूल से एक बड़ा खुलासा कर दिया। लुकाशेंको ने कहा कि, रूस यूक्रेन के बाद मोलडोवा पर हमला करने की योजना बना रहा है। ब्रिटेन के समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी लुकाशेंको ने युद्ध की योजना पर सुरक्षा अधिकारियों के साथ जारी चर्चा के दौरान एक मानचित्र सामने रखा था।

इस मानचित्र में यूक्रेन में रूस की सेना की प्रस्तावित युद्ध योजना को दिखाया गया था। इसमें रूस की सेना के हमले की योजना की जानकारी है, जिनमें से कुछ योजनाओं पर अमल किया जा चुका है। उत्तर से कीव पर हमला, क्रीमिया की ओर से खेरसोन पर हमला आदि इसी योजना का हिस्सा थे। इस मानचित्र में लेकिन साथ ही कई अन्य हमले की योजना भी दर्शायी गयी है जैसे ओडेसा से मोलडोवा पर हमला, जिससे यह संकेत मिलता है कि रूस की सेना की योजना यूक्रेन के पडेसी देश मोलडोवा पर भी हमला करने की है।

Exit mobile version