नई दिल्ली। पाकिस्तान के फील्ड मार्डल और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिका में अपने ही देश के लोगों के द्वारा जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। वॉशिंगटन के होटल में जैसे ही आसिम मुनीर की गाड़ी पहुंची, होटल के बाहर पहले से ही मौजूद लोगों ने ‘शेम ऑन यू आसिम मुनीर’ और ‘फ्री पाकिस्तान’ और ‘सिविलियन सुपरमेसी इन पाकिस्तान’ के नारे लगाए। इतना ही नहीं नारे लगाने वालों ने आसिम मुनीर को ‘बास्टर्ड’ तक कह दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने नारेबाजी की वो अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक थे। आसिम मुनीर के विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

"Aa gaya Haramzada…Asim Munir shame on you"

Pak Army Chief Asim Munir gets a warm welcome by Pakistanis 😂 pic.twitter.com/v21EIk1yO4
— BALA (@erbmjha) June 17, 2025

सोशल मीडिया यूजर्स आसिम मुनीर के विरोध वाले इस वायरल वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। डा. जसराज प्रजापति नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा, पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का क्या “हीरो जैसा स्वागत” हुआ! यहां तक कि उनकी अपनी आवाम भी जानती है कि वर्दी में असली देशद्रोही कौन है। जब आपके अपने लोग आपको गालियां देकर स्वागत करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने वास्तव में वह अपमान अर्जित किया है। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज भरे लहजे में लिखा, बताइये..इतना बड़ा सम्मान।
विनेश यादव नाम के एक यूजर ने तो इसमें कांग्रेस को लपेट दिया। उसने अपने कमेंट में लिखा, कुछ भारतीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां भेजिए, वो उनके प्रति उत्साहित हो जाएंगे और उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। बता दें कि पहले ऐसी खबरें थीं कि अमेरिकी सेना के स्थापना दिवस पर निकलने वाले परेड के लिए आसिम मुनीर को आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने सफाई दी कि उसने आसिम मुनीर को आमंत्रित नहीं किया है। फिलहाल आसिम मुनीर के अमेरिका पहुंचने का कारण तो ज्ञात नहीं है मगर उनको इस बात का कतई अंदाजा नहीं होगा कि दूसरे देश में उन्हें इस प्रकार से विरोध झेलना पड़ेगा।