News Room Post

Shark Attack in Egypt: शार्क ने शख्स पर किया अटैक, पर्यटक को निगल गई जिंदा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

Shark Attack

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते है। इसी क्रम में मिस्त्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स को समु्द्र में तैराकी करना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान तक चले गई। दरअसल समुद्र में गोते लगाते एक आदमी को शार्क अटैक करते हुए निगल जाती है। ये वीडियो मिस्त्र के हर्गहाडा के रेड सी रिजॉर्ट की बताई जा रहा है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स समुद्र में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है और टाइगर शार्क उसपर हमला कर देता है। वो बार-बार मदद की दुहाई लगा रहा होता है। शार्क से बचने की कई बार कोशिश भी करता है। लेकिन शार्क के हमले से खुद को नहीं बचा पाता है। पहले वो शख्स  शार्क के हमले में घायल हो जाता है फिर शार्क उसे निगल जाती है। बताया जा रहा है कि शख्स को मौत हो गई है और वो रूसी नागरिक था।

ये रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रूसी नागरिक समुद्र में अपनी जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करता है। इतना ही नहीं टाइगर शार्क उसके आस-पास चक्कर लगाने लगती है। फिर शार्क उस पर अचानक से अटैक कर देती है। शख्स के लिए चीखने पुकारने लगता है फिर कुछ मिनट बाद टाइगर शार्क उसे पानी के अंदर खींच लेता है।

वहीं मौके कई शख्स ये वीडियो बना रहा होता है। इस वीडियो में लोगों का शोर भी सुना जा सकता है। मिस्त्र के पर्यावरण मंत्रालय इस घटना की पुष्टि की है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि शार्क को पकड़ जा चुका है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त शार्क ने शख्स पर हमला किया। उस वक्त उसके पिता ये सारा मंजर अपनी आंखों के सामने देख रहे थे। लेकिन वो अपने बेटे की कोई मदद नहीं कर पाए।

Exit mobile version