News Room Post

Knife Attack in France: फ्रांस से दिल दहला देने वाली खबर, सनकी शख्स ने 6 बच्चों पर किया चाकू से वार

नई दिल्ली। फ्रांस के आल्प्स शहर में एक सनकी शख्स ने 6 बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे कई बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार है। जिन बच्चों पर हमला किया गया है, उन सभी की उम्र 3 वर्ष या उससे कम बताई जा रही है। यह हमला ऐसे वक्त में किया गया, जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। माना जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं, घायलों में से 3 बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। यह हमला सुबह करीब 8 : 45 मिनट पर किया गया। फ्रांस के गृह मंत्री ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल उससे पूछताछ का सिलसिला जारी है और उससे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर उसने क्यों इतनी बेरहमी से बच्चों पर हमला किया। माना जा रहा है कि हमलावर का साइको टेस्ट भी किया जा सकता है। उधर, इस घटना के संदर्भ में फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘एनेंसी में एक मैदान में एक सशस्त्र व्यक्ति द्वारा चाकू से किये गये हमले में बच्चों सहित कई लोग घायल हो गये।’

उधर, इस घटना के प्रकाश में आने के बाद फ्रांस में सांसदों ने दो मिनट का मौन भी रखा है। हालांकि,  यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। ध्यान दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जब कोई उन्मादी शख्स किसी बड़ी भीड़ को अपनी आक्रोश का शिकार बना लेता है।

Exit mobile version