News Room Post

Austria School Shooting : ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी, 7 स्टूडेंट्स समेत 9 लोगों की मौत, हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Austria School Shooting : इस हत्याकांड के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। गोलीबारी की घटना की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। ऑस्ट्रिया की पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की भयंकर घटना हुई है। इस घटना में अब तक 7 स्टूडेंट्स समेत कुल 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई स्टूडेंट्स व अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना को स्कूल के ही एक छात्र ने अंजाम दिया। वो बंदूक लेकर पहुंचा और उसके सामने जो भी आया उस पर उसने बिना कुछ सोचे गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बाद में हमलावर छात्र ने बाथरूम में जाकर खुद को भी गोली मार ली जिसमें उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

🚨🇦🇹 Multiple fatalities in Graz, Austria as gunman goes on shooting rampage in school – reports of 30-40 shots fired.

This is unbearably horrific – Europe is not ok ‼️ pic.twitter.com/Tn7akHUF6a
— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) June 10, 2025

गोलीबारी की घटना की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। ऑस्ट्रिया की पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है जिसके चलते कोई खतरा नहीं है। गोलीबारी की घटना से जुड़े कई वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गंभीर घायल स्टूडेंट्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वायरल वीडियो में स्कूल के अंदर गोली चलने की आवाजों को साफ सुना जा सकता है।

Eight dead in Graz, Austria, school shooting. Police operation still underway.

Armed police & Cobra units swarm the scene as students and teachers are evacuated. Suspect, reportedly a student, has taken his own life. pic.twitter.com/n7FzgfAqhC
— Imtiaz Mahmood (@ImtiazMadmood) June 10, 2025

वहीं एक अन्य वीडियो फुटेज में स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, घटनास्थल के पास इकट्ठा ना होने और अफवाहों से बचने की अपील की है। वहीं ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ग्राज शहर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां पहुंचकर वो घटनास्थल पर जाएंगे और हालात का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि ग्राज ऑस्ट्रिया का दूसरा बड़ा शहर है। यह देश के दक्षिण-पूर्व इलाके में स्थित है और इस शहर की कुल जनसंख्या लगभग 3  लाख के आस पास है।

Exit mobile version