News Room Post

Ajab-Gazab News: हीरे से भी ज्यादा है इस फल की कीमत, खरीदने के लिए आम इंसान को बेचना पड़ सकता है अपना घर

नई दिल्ली। दुनिया में फलों की कई किस्में और प्रकार पाए जाते हैं। हर क्षेत्र में इन फलों की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं, जिस क्षेत्र में जिस फल की पैदावार अधिक होती है, वहां दूसरे इलाकों के मुकाबले उस फल की कीमत काफी हद तक कम होती है। इसके इतर फल की लागत और उनकी पैदावार के अनुपात के अनुसार भी फलों की कीमतें तय की जाती हैं। ये फल सस्ते भी हो सकते हैं और मंहगे भी। लेकिन दुनिया में कुछ फल इतने मंहगे हैं कि उसे आम लोग खरीदने का तो सोच ही नहीं सकते। जापान में मिलने वाले एक फल की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस फल की कीमत लाखों में होती है, जो एक हीरे की कीमत से भी अधिक है।

जापान में मिलने वाले ‘युबरी’ नाम के इस खरबूजे की कीमत लगभग 10 लाख रूपये होती है। इतना ही नहीं, जापान में एक बार इस फल की नीलामी की गई थी। युबरी खरबूजे की बढ़ी हुई कीमतों का मुख्य कारण ये है कि इसे प्राकृतिक धूप में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। इस फल का निर्यात भी बहुत कम मात्रा में किया जाता है। बता दें, साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम किए गए थे।

युबरी खरबूजा अंदर से नारंगी रंग का होता है और स्वाद में भी काफी मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसका आकार भारत में मिलने वाले खरबूजे की तरह ही होता है, लेकिन ग्रीन हाउस में पकने की वजह से इसके छिलके का रंग सफेद होता है।

Exit mobile version