News Room Post

Rupert Murdoch: ‘92 की उम्र और 5वीं शादी…’ मीडिया बिजनेस टाइकून रूपर्ट मर्डोक की ये रहीं हैं पहली 4 पत्नियां, जानिए कौन कितने समय तक रहा साथ

Rupert Murdoch.........

नई दिल्ली। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इस कहावत को सच कर दिखाया है मीडिया बिजनेस टाइकून और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने। अब मीडिया बिजनेस टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 की उम्र में पांचवी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खुद से 26 साल छोटी एन लेस्ली स्मिथ से बीते शुक्रवार सगाई कर ली है। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग पहनाकर प्यार का इजहार किया। कहा जा रहा है कि इसी साल गर्मियों में रूपर्ट मर्डोक अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड एन लेस्ली स्मिथ से शादी करने वाले हैं।

चौथी पत्नी से तलाक के 7 महीने बाद ही कर ली प्रेमिका संग सगाई

92 साल के मीडिया बिजनेस टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने चौथी पत्नी जेरी हॉल संग इसी साल तलाक लिया है। वहीं, इस चौथी शादी के टूटने के सात महीनों बाद ही उन्होंने अपने लिए एक नया जीवन साथी ढूंढ लिया है। अब इस सगाई से रूपर्ट मर्डोक और उनकी प्रेमिका एन लेस्ली स्मिथ खुश हैं। सितंबर में हुई इस मुलाकात को दोनों ने क्रिसमस के मौके पर ऑफिशियल किया था। तभी से दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब खबर है कि जल्द ही ये कपल शादी करेगा। अब चलिए आपको बताते हैं मीडिया बिजनेस टाइकून और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) की पिछली चार पत्नियों के बारे में, ये भी जानेंगे कि कौन कब तक साथ रहे…

पहली पत्नी रहीं पैट्रिसिया बुकर

रूपर्ट मर्डोक की पहली पत्नी पैट्रिसिया बुकर रहीं। पैट्रिसिया एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं और दोनों ने सन् 1956 में शादी कर ली थी। हालांकि दोनों की ये शादी 11 साल तक ही चल सकी। दोनों ने 1967 में तलाक ले लिया था। इस शादी से दोनों का 1 बच्चा भी है।

दूसरी शादी एना टोर्व के साथ

रूपर्ट मर्डोक ने दूसरी शादी एना टोर्व के साथ की। ये शादी 32 सालों तक चल पाई। दोनों ने आखिर में 1999 में तलाक ले लिया। इस शादी से उनके 3 बच्चे हैं।

तीसरी शादी वेंडी डेंग संग

रूपर्ट मर्डोक ने तीसरी शादी 1999 में की। ये शादी वेंडी डेंग से हुई जो कि उस समय टीवी स्टेशन में इंटर्न थीं। दोनों की मुलाकात 1997 में हुई थी। मुलाकात के 2 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। 14 सालों तक चली इस शादी से उनके 2 बच्चे हैं।

चौथी शादी जेरी हॉल संग की

रूपर्ट मर्डोक ने अपनी चौथी शादी जेरी हॉल संग की। दोनों ने 2016 शादी की लेकिन बीते साल दोनों ने तलाक ले लिया। इस शादी से तलाक लेने के 7 महीने बाद ही अब वो प्रेमिका एन लेस्ली स्मिथ संग शादी करने जा रहे है। अब देखना होगा कि दोनों की ये शादी क्या टिक पाएगी या फिर पिछली शादियों की तरह बिखरेंगी।

Exit mobile version