News Room Post

Ukraine Maa Kali: मां काली पर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद यूक्रेन को मांगनी पड़ी माफी, अब कही ये बात

नई दिल्ली। हाल ही में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय (Ukraine Defense Ministry) ने भारतीय लोगों की आस्था को ठेस पहुंचने का काम किया था। दरअसल यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी मां काली को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में मां काली की विवादित फोटो साझा की गई थी। जिसको लेकर भारत के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। इतना लोगों ने मां काली के अपमान को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और ट्विटर के मालिक एलन मस्क को टैग करते हुए मामले में सख्त एक्शन लेने की बात कही थी। हालांकि भारतीयों से फटकार खाने के बाद यूक्रेन इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसी बीच अब मां काली के अभद्र ट्वीट किए जाने पर यूक्रेन ने माफी मांगी है। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने ट्वीट कर घटिया हरकत के लिए भारत की जनता से माफी मांगी है।

यूक्रेन ने ट्वीट कर मांगी माफी-

एमीन झापरोवा ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, हमे अफसोस है यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी काली को विकृत तरीके से चित्रित किया है। यूक्रेन और उसके लोग अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और अत्यधिक समर्थन की सराहना करते हैं। आगे उन्होंने लिखा, ”इस विवादित चित्रण को पहले ही हटा दिया गया है। आपसी सम्मान और मित्रता की भावना में सहयोग को और बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

जानिए क्या है पूरा मामला-

रूस के साथ जारी जंग के बीच रविवार को यूक्रेन के डिफेंस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां काली की अपमानजनक फोटो शेयर की थी। जिसमें एक फोटो में  धुएं का गुब्बार को दिखाया गया था, जबकि दूसरी फोटे में मां काली को हॉलीवुड की अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के जैसा दर्शाया था। इस फोटो के वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को जमकर खरी-खरी भी सुनाई थी।

लेकिन भारतीय लोगों के फटकार खाने के बाद यूक्रेन की अक्ल ठिकाने पर आई। लोगों ने यूक्रेन की इसे नापाक हरकत बताया था। हालांकि भारतीय यूजर्स के गुस्से के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्वीट हैंडल से इस विवादित ट्वीट को हटा दिया था।

Exit mobile version