News Room Post

Russia-Ukraine War Live: यूक्रेन का रूसी सेना के काफिले को तबाह करने का दावा, कीव में भी भारी बमबारी

russia

नई दिल्ली। आपको पता ही होगा कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी की बुधवार को यह युद्ध सातंवे दिन में दाखिल हो चुका है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आक्रमकता यूक्रेन के खिलाफ दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन में ऐलानिया अंदाजा में कहा था कि हम अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे। उधर, यूरोपीय यूनियन के सदस्यों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के उक्त ऐलान का अपनी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया था, जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किय कि विश्व बिरादरी के साथ तरफ से उन्हें समर्थन दिया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है. इसके अलावा Kherson शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। चलिए, हम आपको रूस और यूक्रेन के संदर्भ में पल-पल की हर छोटी बड़ी अपडेट  से रूबरू कराए चलते हैं।

Live Update :

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच खबर है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वो नहीं माना तो बात तीसरे युद्ध तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा रूस ने खेरासन पर कब्जे का भी दावा किया है।

इसके अलावा Kherson शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। आज यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की मीटिंग होनी है। इसमें कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि हम खार्किव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। कीव में भारी बमबारी जारी है। पहले वहां चेतावनी वाला अलर्ट बजा, फिर दो धमाके हुए।

भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन की सीमा से लगे पड़ोसी देशों से फंसे लोगों को वापस लाने के लिए वायुसेना ने तीन विमान भेजे गए हैं।

Exit mobile version