News Room Post

भारत को धमकी देने वाले Pakistan को अमेरिका ने दिया झटका, ‘बाल सैनिकों’ की सूची में डाला

IMRAN

नई दिल्ली। अक्सर भारत (India) के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान (Pakistan)  को बड़ा झटका लगा है। आतंकिस्तान यानी पाकिस्तान को ये झटका दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका ने दिया है। बता दें कि, अमेरिका ने बाल सैनिक सुरक्षा कानून की एक सूची बनाई है जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। अमेरिका की इस सूची में पाकिस्तान के अलावा 14 अन्य देश भी शामिल है। जिस कानून (बाल सैनिक सुरक्षा कानून) के तहत ये सूची तैयार की गई है ये ऐसी विदेशी सरकारों को चिन्हित करता है जो कि बाल सैनिकों की भर्ती करता है या फिर उनका इस्तेमाल करता है।

वहीं अब इस सूची में शामिल होने के बाद पाकिस्तान समेत 14 देशों पर कुछ सुरक्षा सहायता और सैन्य उपकरणों के व्यावसायिक लाइसेंसीकरण पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ऐसे में इन देशों की मुश्किलें बढ़ना तय है। बता दें, अमेरिका बाल सैनिक सुरक्षा कानून (सीएसपीए) वार्षिक व्यक्तियों की तस्करी (टीआईपी) रिपोर्ट में उन विदेशी सरकारों की लिस्ट को प्रकाशित करने को जरूरू बनाता है जिनके द्वारा बीते साल (एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक) बाल सैनिकों को भर्ती किया हो या फिर उनका इस्तेमाल किया गया हो।

क्या है “बाल सैनिक” शब्द का अर्थ है

शब्द “बाल सैनिक” के अर्थ की बात करें तो जो कोई भी व्यक्ति 18 साल से कम उम्रमें युद्ध में सीधे भाग लेता है या जिसे सरकारी सशस्त्र बलों, पुलिस या अन्य सुरक्षा बलों में जबरदस्ती भर्ती कराया गया हो। उनके लिए “बाल सैनिक” शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

लिस्ट में ये देश है शामिल

पाकिस्तान के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस वार्षिक टीआईपी लिस्ट में तुर्की, ईरान, इराक, लीबिया,  म्यांमा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, माली, वेनेजुएला, नाइजीरिया, सोमालिया, सूडान, अफगानिस्तान, सीरिया, और यमन जैसे देश शामिल हैं।

व्यावसायिक लाइसेंसीकरण पर लगाए जाएंगे प्रतिबंध

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस लिस्ट में जिन देशों को सम्मिलित किया गया है उनपर अगले वित्त वर्ष में कुछ सुरक्षा सहायताओं और सैन्य उपकरण के व्यावसायिक लाइसेंसीकरण पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

Exit mobile version