News Room Post

Third World War Imminent! रूस को रोकने के लिए अमेरिका का बड़ा बयान, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा “अब तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प”

biden putin

वॉशिंगटन। एक तरफ रूस लगातार यूक्रेन पर हमले दर हमले कर तमाम इलाकों पर कब्जा कर रहा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान देते हुए तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा है कि रूस ने दो ही विकल्प छोड़े हैं। पहला विकल्प तीसरे विश्व युद्ध का है और दूसरा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उसे यूक्रेन पर हमला करने से रोकना है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इनका असर अभी देखा नहीं जा रहा है। ऐसे में तीसरे विश्व युद्ध की बाइडेन की चेतावनी इस मामले को और गंभीर बना सकती है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस, यूरोपीय कमीशन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और कनाडा ने एलान किया है कि वे रूस के कुछ बैंकों को अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन सॉफ्टवेयर यानी स्विफ्ट से हटा देंगे। इससे रूस के सामने और मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्विफ्ट एक उच्च सुरक्षा नेटवर्क है और इससे दुनिया के हजारों वित्तीय संस्थान जुड़े हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रणनीतिक विफलता हासिल की है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सभी देश ये सुनिश्चित करेंगे की रूस के बैंक स्विफ्ट से हटाए जा चुके हैं।

इसके अलावा अमेरिका और यूरोप के देश अब रूस के सेंट्रल बैंक पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। अब तक इस पर कोई फैसला नहीं किया गया था। प्रतिबंध किस तरह के होंगे, ये अभी बताया नहीं गया है, लेकिन पुतिन को दुनिया में अलग थलग करने के लिए सभी कदम अमेरिका और अन्य देश उठा रहे हैं। गुरुवार को पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था। इसके बाद से ही रूस की सेना वहां कार्रवाई कर रही है। दरअसल, यूक्रेन लगातार नाटो का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा था और रूस के राष्ट्रपति को अपने देश के लिए ये बड़ा खतरा लग रहा था। जिसका हवाला देते हुए उन्होंने सैनिक कार्रवाई के आदेश दिए थे।

Exit mobile version