News Room Post

Viral Video: जब गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधकर शहर में घुमाने लगा युवक, यहां देखें Video

russia

नई दिल्ली। किसी भी रिश्ते में ट्रस्ट यानी भरोसा होना सबसे जरूरी होता है। क्योंकि भरोसा ही एक ऐसी चीज है जो कि रिश्ते को बांधे रखती है लेकिन तब क्या हो जब आपका भरोसा चैक करने के लिए आपको कोई कार की छत पर बांध दे और शहर में घुमाए। सुनने में थोड़ा अटपटा है लेकिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला है रूस में…जहां पर Trust Test स्टंट के दौरान शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले तो कार की छत से बांध दिया फिर शहर में घुमाया। इस दौरान जहां से भी कार गुजरती सैकड़ों लोग दोनों को देखते रहें।

इस घटना का अब वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। सर्गेई कोसेन्को (Sergey Kosenko) नाम का ये शख्स जो कि एक हाथ से गाड़ी चला रहा है और दूसरे हाथ ये छत पर बांधी गई गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े हुए या कहे फिर बांधे हुए है। इस कार को वो एक हाथ से बैलेंस कर रहा है। सर्गेई ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा हुआ है। यहां हाथ छूट ना जाए इसके लिए हथकड़ी भी लगाई गई है।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। Russian Influencer सर्गेई और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों ही इस घटना को ‘ट्रस्ट टेस्ट’ बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये स्टंट दोनों के बीच के भरोसे को जांचने के लिए किया गया है। वहीं उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 80 हजार से अधिक लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी की छत पर बांधकर घुमाने के लिए सर्गेई पर पुलिस ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है। साथ ही इस खतरनाक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हे आलोचकों का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर कहा है कि ये वीडियो बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा, तो कुछ का कहना है कि वीडियो में शामिल लोगों पर एक्शन होना चाहिए। हालांकि, ट्रोल होने के बाद दोनों की ओर से माफी मांगी है।

बता दें, सर्गेई के Instagram पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने ये वीडियो अपलोड किया है। ट्रोल होने के बाद अपनी इस हरकत पर सर्गेई का कहना है कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड एक दूसरे पर भरोसा कितना है ये जानना चाहते थे, इसी के लिए ये वीडियो बनाया गया।

Exit mobile version