News Room Post

Yevgeny Prigozhin Death: बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर व्लादिमीर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Yevgeny Prigozhin Death

नई दिल्ली। बीते बुधवार को खबर आई की एक विमान दुर्घटना हुई है जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। इस विमान दुर्घटना में जान गवानों वालों की लिस्ट में येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin Death) का नाम भी शामिल था। येवगेनी प्रिगोझिन का नाम सामने आने के बाद से ही इस हादसे पर सवाल उठने लगे थे। कहा जाने लगा कि ये विमान दुर्घटना कोई हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश है। इस घटना के पीछे रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ होने की बात कही जा रही थी। अब इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पहला बयान (Vladimir Putin On Yevgeny Prigozhin Death) सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति (Vladimir Putin)…

क्या बोले येवगेनी प्रिगोझिन के निधन पर व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विमान हादसे के 24 घंटे बाद प्रतिक्रिया देते हुए येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर दुख जताया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं हादसे में जान गवाने वाले सभी मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना जताता हूं। अपने बयान में प्रिगोझिन को एक प्रतिभाशाली व्यक्ति बताते हुए पुतिन ने कहा कि उन्होंने कई गंभीर गलतियां भी की जिसका उन्हें नतीजा भी भुगतना पड़ा है। हालांकि हम इस बात पर नजर बनाए हुए हैं की जांचकर्ता इस घटना को लेकर क्या कहते हैं।

येवगेनी प्रिगोझिन का था पुतिन से खास नाता

इस हादसे में जान गवाने वाले येवगेनी प्रिगोझिन वैग्नर (Wagner) सेना के चीफ थे। विमाम हादसे में प्रिगोझिन वैग्नर के निधन के बाद से ही कहा जा रहा है कि इसके पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं। ये बात इसलिए कही जा रही है कि क्योंकि एक समय पर येवगेनी प्रिगोझिन, रूसी राष्ट्रपति के काफी खास माने जाते थे। हालांकि बाद में प्रिगोझिन वैग्नर ने पुतिन की रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

इस विद्रोह को लेकर उस वक्त पुतिन का एक बयान भी सामने आया था जिसमें वो ये कहते रहे थे कि “उनके साथ धोखा हुआ है और वो इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेंगे। इसका वो कड़ा जवाब देंगे।” यही वजह है कि अब कहा जा रहा है कि ये हादसा रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इशारों पर हुआ है। खैर इस हादसे की असली वजह क्या है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगी…

Exit mobile version