News Room Post

Sirisha Bandla: भारतीय मूल की सिरिशा बांदला संग VSS Unity ने अंतरिक्ष के लिए भरी सफल उड़ान

Sirisha Bandala

नई दिल्ली। 11 जुलाई को ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) छह लोगों की टीम के साथ अंतरिक्ष की यात्रा के लिए सफल उड़ान भरी। गौरतलब है कि, वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से रविवार की रात 8 बजे अंतरिक्ष के लिए यह उड़ान भरी गई। अभी तक की आई जानकारी के मुताबिक यह उड़ान सफल रही है। बता दें कि इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजीनियर सिरिशा बांदला (Shirisha Bandla) भी हैं। वहीं सिरिशा के अंतरिक्ष जाने के साथ ही वो चौथी भारतीय मूल की होंगी जिन्होंने अंतरिक्ष पर कदम रखा है। इससे पहले स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष और स्पेस स्टेशन की यात्रा पर जा चुकी हैं। सिरिशा के बारे में बात करें तो उनका जन्‍म आंध्र प्रदेश के गुटूर में हुआ था। 34 साल की सिरिषा महिलाओं में कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद स्पेस जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला होंगी।

इस यात्रा को रिचर्ड ब्रैन्सन (Richard Branson) की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) के अंतरिक्ष यान VSS Unity से की जा रही है। सिरिशा बांदला रिचर्ड ब्रैन्सन की वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस की वाइस प्रेसीडेंट हैं। वो सिर्फ छह सालों में वर्जिन गैलेक्टिक में इतने सीनियर पद पर जा पहुंची हैं।

वहीं अंतरिक्ष की इस यात्रा को लेकर जानकारी सामने आई है कि, अंतरिक्ष की यह यात्रा करीब 1 घंटे 5 मिनट की होगी। उसके बाद VSS Unity वापस स्पेसपोर्ट पर लैंड करेगा।

Overview:https://t.co/cZEMOJdBCd

LIVE (with our own camera via @thejackbeyer)
➡️https://t.co/d23EEt7Jt3 pic.twitter.com/SJ4fHeZrvD

कहां और कब देखें लाइव-

वर्जिन गैलेक्टिक के इस अंतरिक्ष मिशन और उड़ान का सीधा प्रसारण भी हो रहा है जिसे आप घर बैठे देख सकेंगे। Virgin Galactic के यूट्यूब चैनल पर स्‍थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है। इसे Virgin Galactic की वेबसाइट और Twitter हैंडल तथा Facebook अकाउंट पर भी देखा जा सकेगा।

Exit mobile version