News Room Post

What Is Oreshnik Of Russia In Hindi: क्या है ओरेश्निक?, यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

What Is Oreshnik Of Russia In Hindi: यूक्रेन की स्पेशल फोर्सेज ने रविवार को 4 ट्रकों में लादकर रूस में ड्रोन दाखिल कराए थे। इन ड्रोन से रूस के 4 एयरबेस पर हमला किया गया था। खबरों के मुताबिक यूक्रेन के इस ड्रोन हमले से रूस के 41 स्ट्रैटेजिक बम गिराने वाले विमान नष्ट हुए। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स के अफसरों के साथ अहम बैठक की थी। बताया जा रहा है कि पुतिन ने सबसे खतरनाक ओरेश्निक का इस्तेमाल करने की छूट सेना को दी है।

मॉस्को। बड़ी खबर रूस से आई है। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अब यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण युद्ध का एलान कर सकते हैं। रूस 24 फरवरी 2022 से ही यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा था। यूक्रेन की स्पेशल फोर्सेज ने रविवार को 4 ट्रकों में लादकर रूस में ड्रोन दाखिल कराए थे। इन ड्रोन से रूस के 4 एयरबेस पर हमला किया गया था। खबरों के मुताबिक यूक्रेन के इस ड्रोन हमले से रूस के 41 स्ट्रैटेजिक बम गिराने वाले विमान नष्ट हुए। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स के अफसरों के साथ अहम बैठक की थी। बताया जा रहा है कि पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सबसे खतरनाक ओरेश्निक का इस्तेमाल करने की छूट सेना को दी है। जानिए कि ये ओरेश्निक क्या है?

ताजा जानकारी के मुताबिक रूस की सेना ने अपने सबसे खतरनाक ओरेश्निक मिसाइलों को तैयार करना शुरू कर दिया है। ओरेश्निक मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल है। ये आवाज से 10 गुना ज्यादा यानी 12300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरती है। इस वजह से ओरेश्निक मिसाइलों को रोकना आसान नहीं है। हर ओरेश्निक मिसाइल में 6 वॉरहेड होते हैं। यानी एक मिसाइल से 6 अलग-अलग जगह हमला किया जा सकता है। रूस ने 21 नवंबर 2024 को यूक्रेन पर एक ओरेश्निक मिसाइल दागी थी, लेकिन उसके बाद रूस ने यूक्रेन पर और ओरेश्निक मिसाइल नहीं दागी। अब जबकि यूक्रेन ने रूस के एयरबेसों पर विमानों को नष्ट किया, तो इससे उस पर रूसी सेना का बड़ा हमला हो सकता है।

अगर यूक्रेन की बात करें, तो यूरोपीय देश उसे सैन्य और आर्थिक मदद दे रहे हैं। जो बाइडेन के राष्ट्रपति रहते अमेरिका ने भी लगातार यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद की थी। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन की जंग रुकवाने की कोशिश की। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से साफ कहा भी था कि वो तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा है कि वो यूक्रेन को नाटो का हिस्सा नहीं बनने देंगे। साथ ही यूक्रेन के क्रीमिया, डोनबास और दोनेत्स्क इलाकों को भी पुतिन रूस के ही कब्जे में रखना चाहते हैं। वहीं, जेलेंस्की लगातार ये मांग करते रहे हैं कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाया जाए। साथ ही उनका ये भी कहना है कि यूक्रेन का कोई हिस्सा वो रूस के कब्जे में नहीं जाने देंगे।

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के एक एयरबेस पर ऐसा था मंजर।
Exit mobile version