News Room Post

World News: अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान युग, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने छोड़ा अफगानिस्तान

ashraf gani

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबानी युग वापस आ गया है। सरकार की ओर से तालिबान के आगे घुटने टेक दिए गए। टोलो न्यूज की माने तो सत्ता हस्तांतरण के बाद मौजूदा राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुल्क छोड़ दिया है। अब गनी ताजिकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं।

बता दें, तालिबान ने 100 से अधिक दिनों से जारी संघर्ष के बाद अफगानिस्तान पर अपना अधिकार जमाया है। काबुल पर जब तालिबान द्वारा कब्जे के बाद से ही ये तय माना जा रहा है था कि तालिबान के आगे गनी सरकार ने सरेंडर कर देगी। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। आज यानी रविवार को सत्ता सौंपने की पूरी प्रक्रिया चली।

इससे पहले तालिबान की ओर से ये कहा गया था कि वो ताकत के बल पर काबुल पर कब्जा नहीं करना चाहता। तालिबान की ओर से कहा गया था कि वह सब कुछ ट्रांजैक्शन फेस यानी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। कहा गया था कि अगर सत्ता परिवर्तन आराम और शांति से हो जाता है तो उनकी तरफ से भी किसी की जान माल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

Exit mobile version