News Room Post

Ajab-Gazab News: कहीं टैटू गुदवाने पर, तो कहीं परछाई पर लगता है टैक्स, इन देशों के अजीबोगरीब नियम जान कर रह दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। दुनिया में लगभग हर देश अपनी जनता से टैक्स वसूलते हैं। ये टैक्स हमारे देश के भले के लिए होता है। इस टैक्स का इस्तेमाल हमारे देश के आने वाले दिनों के लिए किया जाता है। भारत में सड़क के इस्तेमाल से लेकर कई अन्य जरूरी चीजों के इस्तेमाल पर टैक्स लगता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां बहुत ही अजीबोगरीब चीजों के आधार पर लोगों से टैक्स लिया जाता है, जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन देशों में उन चीजों के लिए टैक्स लिया जाता है, जिसके बारें में आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, उन देशों के बारे में…

मोटी कमर पर टैक्स- 

जी हां, दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां के लोगों को अपनी मोटी कमर के लिए टैक्स भरना पड़ता है। अगर तय पैमाने से अधिक कमर होती है तो इसके लिए उन्हें टैक्स भरना पड़ता है। इस देश का नाम ‘जापान’ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान में मोटाबो का कानून है। इसके अनुसार 40 से 75 की उम्र के लोगों की कमर एक निश्चित समय सीमा पर मापी जाती है। अगर तय मेजरमेंट से ज्यादा पाया जाता है तो, उन्हें टैक्स भरना पड़ता है। जापान में ऐसा मोटापे पर रोक लगाने के लिए किया जाता है।

टैटू पर टैक्स-

अमेरिका के ऑर्कन्स में अगर आप अपनी बॉडी पर कुछ भी बदलाव करते हैं, तो उसके लिए आपको टैक्स भरना पड़ता है। अगर किसी ने अपनी बॉडी पर टैटू बनवाया तो उस पर टैक्स लगता है और ये टैक्स उसे दूसरे लोगों से छह गुना ज्यादा देना पड़ता है।

परछाई पर टैक्स-

इटली के वेनेटो शहर में अगर किसी दुकान या रेस्त्रां के टेंट या बोर्ड की परछाई सड़क पर पड़ती है, तो उन्हें साल में एक बार परछाई पर भी टैक्स देना पड़ता है।

धूप पर टैक्स-

स्पेन के बैलरिक आइलैंड में 2016 से धूप पर टैक्स लागू कर दिया गया है। यहां अचानक से टूरिट्स की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यहां के स्थानीय संसाधनों पर भार पड़ रहा था, जिसकी वजह से ये कदम उठाया गया है। इसकी भरपाई के लिए सरकार ने इस पर टैक्स की शुरुआत की है।

टैनिंग टैक्स-

अमेरिका में 2010 से टैनिंग टैक्स लगाया गया है। लोगों के अंदर टैनिंग का काफी ज्यादा क्रेज देखा गया, जिसे रोकने के लिए इसे लागू किया गया। क्योंकि इसकी वजह से स्किन कैंसर के मामले बढ़ गए थे। स्किन कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर रोक लगाने के लिए टैनिंग टैक्स की शुरुआत कर दी गई।

Exit mobile version