News Room Post

Sawan Sankashti Chaturthi 2023: 6 या 7 कब है सावन संकष्टी चतुर्थी, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व

Vinayaka Chaturthi 2023

नई दिल्ली। सावन (Sawan 2023) का महीना बस कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। हिन्दू धर्म में सावन के महीने को काफी महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि सावन के महीने में शिवजी की पूजा करना शुभदायी होता है। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन के हर सोमवार को व्रत भी रखते हैं। सावन महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी (Sawan Sankashti Chaturthi) का भी खास महत्व होता है। क्योंकि इस दिन भगवान शिव के के पुत्र गणेश जी की पूजा और व्रत किया जाता है। इसके अलावा संकष्टी चतुर्थी की रात चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। तो आइए जानते हैं किस दिन है सावन संकष्टी चतुर्थी (Sawan Sankashti Chaturthi 2023), क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

संकष्टी चतुर्थी की तिथि और ये है शुभ मुहूर्त (Sawan Sankashti Chaturthi 2023 Tithi And Shubh Muhurat)

इस साल 2023 में सावन की संकष्टी चतुर्थी अगले महीने जुलाई में 6 तारीख को है। सावन की संकष्टी चतुर्थी की शुरुआत 6 जुलाई को सुबह 6 बजकर 32 सुबह पर शुरू होगी और अगले दिन 7 जुलाई को रात में 3 बजकर 12 मिनट पर ये समाप्त होगी।

संकष्टी चतुर्थी पर इस तरह करें पूजा (Sankashti Chaturthi 2023 Puja Vidhi)

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version