News Room Post

Navratri 2020: 58 साल बाद नवरात्रि पर बन रहे अद्भुत संयोग, यहां जानें

नई दिल्ली। इस साल 17 अक्टूबर 2020 से शारदीय नवरात्र (Navratri 2020) शुरू हो रहे है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू होते है। इनमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होता है। इस साल नवरात्रि में इस बार 58 साल बाद एक बेहद शुभ संयोग (Shubh sanyog) भी बनने जा रहा है।

इस बार घटस्थापना पर भी विशेष संयोग बन रहा है। इस साल नवरात्रि में पूरे 58 साल बाद शनि (Shani) स्वराशि मकर और गुरु (Guru) स्वराशि धनु में रहेंगे।

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है और इसी दिन घटस्थापना भी करते हैं। जौ बोने के साथ-साथ अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। पूरे विधि-विधान से नवरात्रि के व्रत रखने वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होता है। इस बार राजयोग, दिव्य पुष्कर योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग शारदीय नवरात्रि को खास बना रहे हैं।

इस दौरान मां दुर्गा को लाल वस्त्र, फल और फूल अर्पित करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। इस बीच दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं।

Exit mobile version