News Room Post

Dev Deepawali 2022: देव दिवाली के दिन करेंगे ये खास उपाय, तो प्राप्त होगी देव कृपा; बनेंगे बिगड़े काम

Dev Deepawali 2022: इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी प्रकार के दुख तो दूर होते ही हैं, सुख-समृद्धि भी घर आती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय...

नई दिल्ली। साल के कार्तिक मास में 4 महीने से बंद पड़ी पूजा-पाठ और शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है, क्योंकि इसी महीने में 4 मास से योगनिद्रा में गए भगवान विष्णु अपनी निद्रा भंग करते हैं। यही कारण है कि इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी प्रकार के दुख तो दूर होते ही हैं, सुख-समृद्धि भी घर आती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय…

1.देव दिवाली के दिन आटे या मिट्टी का दीपक जलाकर उसमें 7 लौंग डाल देने से घर में खुशहाली आती है, साथ ही बरकत भी होती है।

2.देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है।

3.इस दिन भगवान विष्णु का तस्वीर या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तियां किसी धागे या कलावा की सहायता से बांधने से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।

4.देव दिवाली पर तुलसी के 11 पत्ते घर के आटे के कंटेनर में डाल दें। ऐसा करने से घर सकारात्मकता आती है।

5.देव दिवाली/कार्तिक पूर्णिमा या कार्तिक मास की किसी गुरूवार के दिन तुलसी के पौधे पर पीले रंग का कपड़ा बांध दें, ऐसा करने से कारोबार और नौकरी में तरक्की होती है।

6.ऐसी मान्यता है कि देव दिवाली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, दिवाली, खरमास, पुरुषोत्तम मास जैसे खास मौकों पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने या करवाने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है साथ ही जीवन में खुशहाली भी आती है।

Exit mobile version