News Room Post

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण की छाया में मनेगा अबकि दीवाली का त्योहार, इन लोगों के लिए रहेगा बड़ा फायदेमंद

नई दिल्ली। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दीपावली इस बार 24 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। लेकिन, इस बार ये त्योहार बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दौरान सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ज्ञात हो दीपावली हमेशा अमावस्या को मनाई जाती है और सूर्य ग्रहण भी अमावस्या तिथि को ही लगता है। बताया जा रहा है कि इस बार दिवाली की रात से ही सूर्य ग्रहण के सूतक की शुरूआत हो जाएगी। यानी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण साल का दूसरा लेकिन भारत में दिखने वाला पहला सूर्य ग्रहण है। इससे संबंधित कई नियम और जानने योग्य बातें होती हैं, तो आइये जानते हैं इस बार के सूर्य ग्रहण की खास बातें क्या हैं?

25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्यग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे 3 मिनट का होगी, लेकिन इसका मोक्ष भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। इस बार सूर्य ग्रहण का आरंभ 25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर होगा, लेकिन इसका सूतक दिवाली की रात यानी 24 अक्टूबर को 2 बजकर 30 मिनट से लग जाएगा। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से ही इसके सूतक का प्रारंभ हो जाता है।

दीपावली की रात साधना के लिए बहुत ही उत्तम समय मानी जाती है। इस वक्त देवी काली की साधना, उपासना, तंत्र साधना आदि की जाती है और इसी समय सूतक लग जाने से ये रात तंत्र साधना और सिद्धि के लिए बहुत खास रहेगी। वहीं, महानिशीथ काल 24 अक्टूबर की रात 10 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर की रात 1 बजकर 53 मिनट तक लगा रहेगा। इस बार रात जागरण करके देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जप करना बहुत लाभकारी साबित होगा।

Exit mobile version