News Room Post

Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि पर संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

नई दिल्ली। वैसे तो भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए भोलेनाथ के भक्तों को ज्यादा कुछ करने आवश्यकता नहीं है। भोलेनाथ को अगर आप जल चढ़ाएंगे तो वो सिर्फ इसमें ही प्रसन्न हो जाते हैं। औघड़ दानी शिवशंकर भोलेनाथ आपके थोड़े से प्रयास करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन हर माह की आनेवाली शिवरात्रि और साल भर में एक बार आनेवाली महाशिवरात्रि को अगर आप इनकी पूजी करेंगे तो आपको बम भोले की असीम कृपा प्राप्त होगी।

मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने और मनवांछित फल पाने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को करना चाहिए। हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी नीलकंठ की कृपा पाने का उत्तम साधन है। अगर आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो ये उपाय करें-

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

— मासिक शिवरात्रि के दिन गाय के दूध में चंदन मिला लें और फिर अभिषेक करें।

— इस दिन पति और पत्नी को साथ में पूजा करनी चाहिए। अभिषेक के बाद रुद्राष्टक का पाठ करें।

— इसके बाद शिव जी और माता पार्वती से संतान सुख प्राप्ति का आर्शिवाद लें।

— भगवान श्रीकृष्ण ने भी संतान प्राप्ति के लिए शिव जी और माता पार्वती की पूजा की थी। उनकी कृपा से ही श्रीकृष्ण को पुत्र साम्ब प्राप्त हुए थे।

Exit mobile version