newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि पर संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

Masik Shivratri 2021: आज मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2021) है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। अगर आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

नई दिल्ली। वैसे तो भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए भोलेनाथ के भक्तों को ज्यादा कुछ करने आवश्यकता नहीं है। भोलेनाथ को अगर आप जल चढ़ाएंगे तो वो सिर्फ इसमें ही प्रसन्न हो जाते हैं। औघड़ दानी शिवशंकर भोलेनाथ आपके थोड़े से प्रयास करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन हर माह की आनेवाली शिवरात्रि और साल भर में एक बार आनेवाली महाशिवरात्रि को अगर आप इनकी पूजी करेंगे तो आपको बम भोले की असीम कृपा प्राप्त होगी।

SHIVRATRI

मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने और मनवांछित फल पाने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को करना चाहिए। हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी नीलकंठ की कृपा पाने का उत्तम साधन है। अगर आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो ये उपाय करें-

shiv parvati

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

— मासिक शिवरात्रि के दिन गाय के दूध में चंदन मिला लें और फिर अभिषेक करें।

— इस दिन पति और पत्नी को साथ में पूजा करनी चाहिए। अभिषेक के बाद रुद्राष्टक का पाठ करें।

— इसके बाद शिव जी और माता पार्वती से संतान सुख प्राप्ति का आर्शिवाद लें।

— भगवान श्रीकृष्ण ने भी संतान प्राप्ति के लिए शिव जी और माता पार्वती की पूजा की थी। उनकी कृपा से ही श्रीकृष्ण को पुत्र साम्ब प्राप्त हुए थे।