नई दिल्ली। शादी होने के बाद हर लड़की की जिंदगी बदल जाती है और उसे कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। सोलह श्रृंगार करना होता है, मांग में सिंदूर लगाना होता है। इसके अलावा शादी से पहले भी बाल धोने को लेकर कई तरह के नियम मां के जरिए बताए जाते हैं लेकिन कुछ दिन महिला का सिर धोना कुछ वर्जित है, इसके पीछे की वजह कोई नहीं बताता। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि महिला को किस दिन बाल धोने चाहिए और किस दिन नहीं।
मंगलवार को विवाहित और अविवाहित महिलाओं को बाल धोने की मनाही होती है। कहा जाता है कि जो महिला मंगलवार को सिर धोती है, वो अपने भाई पर भारी होती है। यानी भाई का यक्ष और बल घटता है।
बुधवार
बुधवार के दिन अविवाहित महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। माना जाता है कि बुधवार को बाल धोने से लड़की के जीवन में कष्ट बढ़ जाते हैं।
गुरुवार
गुरुवार को महिला और पुरुष दोनों की ही बाल धोने से परहेज करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन साबुन का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं और न ही घर में पोछा लगाते हैं। इस दिन बाल धोने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
शुक्रवार
शुक्रवार को भी बाल धोने से परहे नहीं करना चाहिए। ये बाल धोने के लिए सबसे अच्छा दिन है। शुक्रवार को सिर धोने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। सोमवार और रविवार को भी बाल धो सकते हैं।
इसके अलावा एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा को बाल नहीं धोने चाहिए। धोने से लेकर बालों को कटवाना भी नहीं चाहिए। अगर आप इन दिनों व्रत करते हैं तो आप नहा सकते हैं लेकिन बाल धोने से परहेज करें।