News Room Post

Jyotish Upay For Saas-Bahu Relation: सास-बहू में होती है खिटपिट तो आज ही फॉलो करें ये ज्योतिष उपाय, मधुर होंगे संबंध

नई दिल्ली। दुनियाभर में कई तरह के ऐसे रिश्ते हैं, जिनमें नोक-झोक और तकरार बनी रहती हैं। फिर चाहे जीजा-साले का रिश्ता हो, ननद-भाभी का रिश्ता हो या फिर सास-बहू का… ऐसे में आज हम बात करेंगे सास-बहू के रिश्ते की। सास-बहू का रिश्ता बेहद नाजुक होता है जिसे जिंदगी भर निभाने की जिम्मेदारी भी होती है। लेकिन अलग-अलग विचारधाराओं, लाइफस्टाइल और आदतों की वजह से अक्सर इस रिश्ते में तनाव देखा जाता है और कभी-कभी ये तनाव और मनमुटाव इतना बढ़ जाता है कि दांपत्य रिश्ते पर भी इसका असर दिखने लगता है और घर कलेश के कारण घर में भी नेगेटिविटी फैली रहती है।अगर आपकी भी अपनी सास या बहू से नहीं बनती है तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे वास्तु उपाय जिनको अपनाने से आपके अपनी सास या बहू से रिश्ते मजबूत होंगे।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कुछ ऐसी चीज़ें हो सकती हैं जो सास-बहू के रिश्ते में तनाव पैदा कर रही हो तो चलिए आज हम बताते हैं इन चीज़ों को ठीक कर कैसे आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं।

सास-बहू के रिश्ते को मधुर बनाने के वास्तु उपाय:

1. घर का प्रवेश द्वार: घर का प्रवेश द्वार यानी कि मेन गेट साफ़-सुथरा और ओपन होना चाहिए। प्रवेश द्वार पर कोई सामान नहीं होना चाहिए। घर के एंट्रेंस पर स्वास्तिक या श्री यंत्र लगाना चाहिए, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है।

2. रसोई: घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई होता है। रसोई घर को हमेशा साफ़ और स्वच्छ रखना चाहिए। रसोई घर में चूल्हा और सिंक एक-दूसरे के अपोजिट डायरेक्शन में नहीं होना चाहिए। रसोई घर में भगवान् भोलेशंकर और माता पार्वती की तस्वीर लगाना शुभ होता है।

3. शयनकक्ष: बेडरूम में पलंग और आइना एक दूसरे के विपरीत दिशा में नहीं होने चाहिए। यानी पंग के सामने आइना नहीं होना चाहिए। बेडरूम में राम और सीता की तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है।

4. पूजा घर: घर का सबसे पवित्र स्थान पूजा घर है। पूजा घर को हमेशा साफ रखें।

5. रंग: घर में कलरिंग के लिए हल्के और खुशहाल रंगों का इस्तेमाल करें। गहरे रंगों का इस्तेमाल नहीं करें।

6. पौधे: घर में तुलसी, मनी प्लांट, और चंदन का पौधा लगाएं।

8. दीप जलाना: हर दिन घर में डीप जलाएं। घर में दीप जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

9. नकारात्मक ऊर्जा: घर से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए नियमित रूप से हवन करें।

Exit mobile version