News Room Post

Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का पाना है आशीर्वाद तो इस तरह करें पूजा, नोट कर लें पूरी विधि

Paush Purnima 2023: कई बार लोग अंजाने में पूजा के दौरान ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उन्हें इसका कोई फल नहीं मिल पाता। तो चलिए आपको बताते हैं पूर्णिमा पर किस तरह से पूजा करने पर आपको माँ लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और पैसों से जुड़ी हर परेशानी दूर होगी...

Paush Purnima 2023

नई दिल्ली। पूर्णिमा का दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का खास महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन मंदिरों और पवित्र नदियों में लोगों की काफी संख्या देखी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन जो लोग स्नान और दान करता है उसे पुण्य मिलता है। मोक्ष की भी प्राप्ति के लिए पूर्णिमा के दिन को खास माना जाता है। स्नान और दान के बाद रात्रि के समय में चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कहते हैं जो भी लोग सच्चे मन से इस दिन पूजा-पाठ करता है उसके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। हालांकि कई बार लोग अंजाने में पूजा के दौरान ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उन्हें इसका कोई फल नहीं मिल पाता। तो चलिए आपको बताते हैं पूर्णिमा पर किस तरह से पूजा करने पर आपको माँ लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और पैसों से जुड़ी हर परेशानी दूर होगी…

कब है पौष पूर्णिमा 2023

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 जनवरी 2023 को शुक्रवार के दिन रात 2 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी जो कि अगले दिन 7 जनवरी 2023 सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी।

पौष पूर्णिमा इस तरह से करें पूजा

Exit mobile version